मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014

" महामण्डल शहर-कार्यालय के साथ गेस्ट हाउस निर्माण परियोजना-2014 "



अखिल भारत विवेकानन्द युवा महामण्डल 

Regd. Office:                                                                      City Office :
     BHUBAN BHAVAN,                                                                   6/1A, Justice Manmatha 
P.O. Balaram Dharma Sopan,                                                   Mukherjee Row,
Khardah, North 24-Parganas,                                                Kolkata – 700 009
                 Pin : 700 116.                                                                 Phone : 2350 6898. 
Ref. No. VYM/L & B/2013-14                                                               4 February 2014

 एक निवेदन 
अखिल भारत विवेकानन्द युवा महामण्डल के आधिकारिक क्रिया-कालाप, विगत ४० वर्षों से भी अधिक समय से इसके पूर्व उपाध्यक्ष श्री तनु लाल पाल महाशय के निवास के भूतल से सम्पादित होते आ रहे हैं। यद्दपि उपलब्ध आवास पर्याप्त नहीं है, फिर भी हमने उस स्थान की अनुकूलता एवं किसी वैकल्पिक निवास स्थान की अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अपने आधिकारिक क्रिया-कलापों को निरन्तर उसी स्थान से आगे बढ़ाना जारी रखा है। हाल में ही हमने हमारे कार्यालय भवन / भूमि से सटे हुए हिस्से को उसके मालिकों से क्रय करने में सफलता पायी है, एवं हमारे वर्त्तमान मकान मालिक तथा उनके उत्तराधिकारि भी मौजूदा आवास को महामण्डल को ही दान कर देने पर सहमत हो गये हैं।  
हमने अपनी अवश्यकता के अनुसार मौजूदा ईमारत का  निर्माण/ नवीनीकरण करके कोलकाता में अपने शहर कार्यालय के साथ गेस्ट हाउस निर्माण की एक परियोजना शुरू करने का प्रस्ताव लिया है। उपरोक्त परियोजना पर लगभग एक करोड़ रुपए के आसपास खर्च होना अपरिहार्य है, जिसका वहन हमारे सदस्यों, शुभचिन्तकों और दरियादिल संगरक्षकों के आंशिक रूप से दान के द्वारा किया जायगा। इस भवन / भूमि के एक हिस्से को प्राप्त करने की दृष्टि से हम पहले ही लगभग २५ लाख रुपये व्यय कर चुके हैं। इस परियोजना पर होने वाले विशाल कुल खर्च को ध्यान में रखते हुए हम अपने मूल्यवान संरक्षकों और शुभचिन्तकों से अपील करते हैं कि वे हमें उदारता पूर्वक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिये आगे आयें और इस परियोजना को पूर्ण करने में सहायक बनें। 
आपके किसी भी राशि के दान को कृतज्ञता पूर्वक स्वीकार किया जाएगा और वह राशि आयकर के अधिनियम; 1961 के u/s 80G के अनुसार आयकर से छूट प्राप्त होगी। अपने चेक / डीडी आदि अखिल भारत विवेकानंद युवा महामंडल; 6/1A, न्यायमूर्ति मन्मथ मुखर्जी मार्ग, कोलकाता 700009 (AKHIL BHARAT VIVEKANANDA YUVA MAHAMANDAL; 6/1A, Justice Manmatha Mukherjee Row, Kolkata-700009.) के नाम पर भेजने की कृपा करें।  
आप अपना दान केन्द्रीय कम्प्यूटर से जुड़ी हुई बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक, 302, आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रोड, सियालदह शाखा, कोलकाता 700009 (IFSC NO. SBIN 0003084) {State Bank of India,302, Acharya Prafulla Chandra Raod, Sealdah Branch, Kolkata-700009} हमारे खाता नंबर १०४३३८३५१४९ (10433835149) में भी सीधा जमा कर सकते हैं। आपसे अनुरोध है कि आप अपने फोन नंबर के साथ पूरा डाक पता और ई-मेल पते की सूचना हमें भेजने का कष्ट करें, ताकि हम अविलम्ब मनी रसीद एवं आई.टी. छूट प्रमाणपत्र आपको भेज सकें।  
नवनीहरण मुखोपाध्याय
अध्यक्ष 
 (PRESIDENT)

कोई टिप्पणी नहीं: